नमस्कार शिक्षक साथियों,
शिक्षा विभाग राजस्थान से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है जिसका इंतज़ार हज़ारों शिक्षक पिछले कई सालों से कर रहे हैं। आज की इस पोस्ट में हम बात करेंगे DPC (Departmental Promotion Committee) और शिक्षकों के बकाया प्रमोशन के बारे में।
बड़ी अपडेट: 31 मार्च की डेडलाइन
खबरों के मुताबिक, अगर इस साल 31 मार्च 2026 तक डीपीसी (DPC) नहीं की जाती है, तो 1 अप्रैल से बकाया डीपीसी में एक और सत्र जुड़ जाएगा। इसका मतलब है कि प्रमोशन का इंतज़ार और लंबा हो सकता है।
रिक्त पदों की स्थिति (Shaladarpan आँकड़े):
शाला दर्पण के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार विभाग में कई पद खाली हैं:
• वाइस प्रिंसिपल: लगभग 7,400 पद
• व्याख्याता (Lecturer): लगभग 16,800 पद
• वरिष्ठ अध्यापक (Sr. Teacher): सबसे ज्यादा 41,900 पद रिक्त हैं।
शिक्षा मंत्री जी का बयान:
इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री जी ने कहा है कि सरकार चाहती है कि तुरंत डीपीसी हो। करीब 500 से अधिक पदों की प्रक्रिया जारी है और इसे जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
पूरी जानकारी के लिए हमारा वीडियो देखें:
नीचे दिए गए वीडियो में हमने इस पूरी खबर को विस्तार से समझाया है।
साथियों, आपको क्या लगता है? क्या विभाग 31 मार्च से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर पाएगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
शिक्षा विभाग की हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Indresh EduTimes वेबसाइट को फॉलो करें।
