राजस्थान RTE एडमिशन 2026-27: प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू | Rajasthan RTE Form Online




राजस्थान RTE एडमिशन 2026-27: अब किसी भी बड़े प्राइवेट स्कूल में बच्चों को पढ़ाएं बिल्कुल फ्री!

🔥 राजस्थान RTE निशुल्क शिक्षा ऐडमिशन नोटिफिकेशन जारी INDRESHEduTimes के सभी पाठकों का स्वागत है! राजस्थान के अभिभावकों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर है। शिक्षा विभाग, राजस्थान (बीकानेर) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत निजी स्कूलों की 25% सीटों पर नि:शुल्क प्रवेश के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी है।

👉 अब अपने बच्चों को किसी भी बड़ी प्राइवेट स्कूल में बिल्कुल फ्री में पढ़ायें, सरकार देगी पूरा पैसा! अगर आप भी अपने बच्चे का दाखिला बिना किसी फीस के एक अच्छे प्राइवेट स्कूल में कराना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। आइए, इस प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ विस्तार से जानते हैं।


RTE प्रवेश 2026-27: महत्वपूर्ण तिथियां (Timeline)


• अभिभावकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन व दस्तावेज अपलोड करना - 20 फरवरी 2026 से 04 मार्च 2026 तक

• ऑनलाइन लॉटरी द्वारा बालकों का वरीयता क्रम निर्धारण - 06 मार्च 2026

• अभिभावकों द्वारा स्कूल चयन क्रम में परिवर्तन (Choice Filling) - 06 मार्च से 11 मार्च 2026

• प्रथम चरण आवंटन (सीट अलॉटमेंट) - 13 मार्च 2026

• प्रथम चरण के लिए स्कूलों में दस्तावेज सत्यापन - 13 मार्च से 21 मार्च 2026

• द्वितीय चरण आवंटन - 27 मार्च 2026

• द्वितीय चरण के लिए दस्तावेज सत्यापन - 27 मार्च से 04 अप्रैल 2026


अभिभावकों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन की प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है। यहाँ पूरी समय-सारणी दी गई है:


प्रवेश के लिए निर्धारित आयु सीमा (Age Criteria)

आवेदन करने के लिए आपके बच्चे की आयु नीचे दी गई सीमा के अनुसार होनी चाहिए:

Pre Primary 3+ (PP.3+): 3 वर्ष या उससे अधिक परन्तु 4 वर्ष तक।

Pre Primary 4+ (PP.4+): 4 वर्ष या उससे अधिक परन्तु 5 वर्ष तक।

Pre Primary 5+ (PP.5+): 5 वर्ष या उससे अधिक परन्तु 6 वर्ष तक।

कक्षा 1 (First): 6 वर्ष या उससे अधिक परन्तु 7 वर्ष तक।


आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

1. आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ: आवेदन राजस्थान प्राइवेट स्कूल पोर्टल (www.rajpsp.nic.in) या विभागीय वेबसाइट (education.rajasthan.gov.in/elementary) के माध्यम से किया जा सकता है।

2. दस्तावेज तैयार रखें: बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) स्कैन करके तैयार रखें।

3. विस्तृत जानकारी के लिए: इस योजना के बारे में और अधिक जानकारी तथा आवेदन की प्रक्रिया समझने के लिए आप इस लिंक पर जा सकते हैं: 


🌐 आवेदन कहाँ करें?

अभिभावक निम्न पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

👉 rajpsp.nic.in

👉 education.rajasthan.gov.in/elementary

हेल्पलाइन और संपर्क सूत्र:

किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता के लिए आप शिक्षा विभाग के इन नंबरों और ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:


ईमेल: ddrtebknr@gmail.com / rajpsphelp@gmail.com


हेल्पलाइन नंबर: 0151-2220140 / 0141-2719073



📢 निष्कर्ष

यदि आप आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग या वंचित समूह से संबंधित हैं, तो अपने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। समय पर आवेदन करें और सभी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें।





Post a Comment (0)
Previous Post Next Post